फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धनतेरस पर बाजार गुलजार, जुटी भीड़

Fri, 17 Oct 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बाजार में साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। धनतेरस और दीपावली के शुभ पर्व से पहले गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर और जायस सहित सभी प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बर्तन, कपड़ा, ज्वेलरी, दीये, लाई-चूरा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें सज गई हैं। व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि शनिवार को शुभ मुहूर्त में खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी और करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।
विज्ञापन



दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को झालरों, फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट, उपहार और कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं। गौरीगंज के व्यापारी नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मांग सबसे अधिक है। वहीं महिलाएं सोना-चांदी के बजाय उपयोगी सामग्री की खरीदारी में अधिक रुचि दिखा रही हैं। कई ग्राहकों ने धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए अग्रिम बुकिंग कर रखी है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में कारोबार में ठीकठाक बढ़ोतरी की संभावना है।



गौरीगंज और अमेठी के बर्तन बाजारों में स्टील, तांबे और कांसे के बर्तनों की बिक्री बढ़ी है। दुकानदार राजेंद्र बरनवाल ने बताया कि पूजा थाली, दीपदान, लोटा और सर्विंग सेट की मांग अधिक है। उम्मीद है कि धनतेरस के शुभ मुहूर्त में बिक्री तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें