फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रैक पर गिरा बच्चा, हालत गंभीर

Sun, 17 Mar 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उलरा गांव निवासी रामपति देवी अपने नाती सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित बेलहा पश्चिम गांव निवासी पिंटू के पुत्र नैतिक (8) के साथ रायबरेली जाने के लिए अमेठी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रामपति नैतिक को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ाने लगी। इसी बीच हड़बड़ाहट में प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच अंदर खाली जगह से ट्रैक पर जा गिरा।
विज्ञापन

बच्चे के गिरते ही नानी ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने बच्चे को बाहर निकाला। गनीमत रही कि ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। जिससे बड़ी घटना टल गई। आरपीएफ के जवान बच्चे को ट्रैक से उठाकर अमेठी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें