फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला से दिनदहाड़े छीना मंगलसूत्र

Fri, 19 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। खानापुर गांव निवासी शिखा मिश्रा (28) से बुधवार दोपहर पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मंगलसूत्र छीना लिया। रेल ट्रैक के पास हुई इस वारदात के बाद जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



शिखा मिश्रा ने बताया कि वह पयागीपुर सुल्तानपुर स्थित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में ट्रेनर हैं। बुधवार दोपहर वह ई रिक्शा से उतरकर पैदल अपने गांव जा रही थीं। पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार करते समय बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दो युवक बाइक से उतरे और तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बाद उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और तीनों युवक वहां से चले गए।



घटना के बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी। बृहस्पतिवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ संदिग्ध फुटेज मिली हैं, जिनके आधार पर युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्र ने बताया कि घटना जीआरपी क्षेत्र में हुई है। मामले की जांच जीआरपी कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें