फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए अनिवार्य वन्य जीव संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वन्य जीवों को संरक्षण देने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर वन विभाग इन दिनों विविध कार्यक्रम कर रहा है। शुक्रवार को शहर स्थित वन विभाग के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 कर्मियों को सम्मानित करते हुए पंाच सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई भी दी गई।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के साथ वन्य जीव को संरक्षित करने के लिए शासन के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय की ओर से एक से सात अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में विचार व जागरूकता गोष्ठी हुई।
इसमें वन्य जीव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानव जीव में उनके योगदान पर चर्चा हुई। वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए धरा के अधिक से अधिक भाग को वृक्ष से आच्छादित करने की बात कहते हुए जीवों के प्रति हिंसा को रोकने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर वन्य जीव संरक्षण व वृहद पौधरोपण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 कर्मियों को सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मी विजय बहादुर शर्मा, चंद्रशेखर ओझा, रामजी तिवारी, रामराज व रामकेवल को अंगवस्त देकर विदाई दी गई। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह समेत वन विभाग के कर्मी व बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें