फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक को गोली कैसे लगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मनुराम पांडेय का पुरवा मजरा जंगल रामनगर निवासी जीतेंद्र कुमार उर्फ कप्तान पांडेय (33) सोमवार शाम घर से निकलने के बाद देर रात नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
घर से करीब 500 मीटर दूर मुंशीगंज क्षेत्र के भूपतिपुर की बाग के समीप अपने ट्यूबवेल पर जीतेंद्र खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। परिवारीजन जीतेंद्र को मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अमेठी और मुंशीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुंशीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर कोई असलहा नहीं मिला। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जीतेंद्र को गोली कैसे लगी। परिवारीजन घटना के विषय में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
जीतेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसकी वजह की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक शीतला प्रसाद पांडेय के दो बेटों में जीतेंद्र छोटा था। जीतेंद्र के परिवार में पत्नी पूर्णिमा के साथ बेटी आस्था (12), बेटा अश्वनी कुमार 10 वर्ष और छोटी बेटी अभि (5) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें