फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालदा टाउन एक्सप्रेस व प्रयागराज पैसेंजर पांच घंटे लेट

विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ–प्रयाग रेलखंड पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से दोपहर तक कई ट्रेनें विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित हुई। यह ट्रेन गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 2:49 बजे पहुंचने वाली थी, पर तकनीकी समस्या के कारण लगभग पांच घंटे बाद सुबह 6:52 बजे पहुंची। ठंड के मौसम में यात्रियों को खुले प्लेटफार्म पर लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज पैसेंजर सुबह 9:13 बजे आने की थी, लेकिन यह दोपहर 2:18 बजे गौरीगंज पहुंची। स्थानीय यात्रियों के अनुसार यह पैसेंजर ट्रेन रोजाना देरी से आती है। ट्रेन लेट होने की सूचना समय से नहीं मिलने से परेशानी होती है। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे लेट रहीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन बुधवार को विलंब से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें