फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महेशचंद्र अध्यक्ष व रमाशंकर बने महामंत्री

Sun, 19 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी व अन्य। स्त्रोत : एसो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद महेशचंद्र शुक्ल को अध्यक्ष और रमाशंकर तिवारी को महामंत्री घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों और महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कुल 199 मतदाताओं में से 193 ने मतदान किया।
विज्ञापन



एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए महेश चंद्र शुक्ल को 89 मत, कृपाशंकर तिवारी को 51, गिरजा बक्स सिंह को 31, रामकेवल शुक्ल को 17, राकेश शुक्ला को चार और हरगोविंद शुक्ला को एक मत मिला। महेश चंद्र शुक्ल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 38 मतों से हराया।


महामंत्री पद पर रमाशंकर तिवारी को 124 और संतोष शुक्ल को 67 मत मिले। रमाशंकर ने 59 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरजू तिवारी ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकरन तिवारी, मनोदत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें