फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की आईडी से धोखाधड़ी का मामला उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री की आईडी लगाकर लोगों को प्रभाव दिखाने व धोखाधड़ी करने का एक मामला शनिवार को सामने आया। मामला संज्ञान में आने के बाद एक कार्यकर्ता की तहरीर पर मुंशीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के भुसियावां गांव निवासी राजेंद्र दुबे के पुत्र आशीष दुबे मोबाइल नंबर 9984533030 पर ट्रू-कॉलर आईडी में सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आईडी का उपयोग कर लोगों को प्रभाव में लेने के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। शनिवार को मामला सार्वजनिक हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिलाध्यक्ष ने आशीष दुबे पर केंद्रीय मंत्री की छवि खराब करने के साथ लोगों के साथ धोखाधड़ी करने व प्रभाव में लेने की बात कहते हुए केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंशीगंज पुलिस ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि प्रकरण की जांच के साथ नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही है। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें