फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाने पर करें चालान

विज्ञापन
17 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सड़क पर बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के निकलने वाले चालकों का शत प्रतिशत चालान करें। जागरूकता के लिए पेट्रोल पंपों पर पोस्टर व पंफलेट लगवाएं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

डीएम ने सड़क सुरक्षा के प्रति किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क पर निकलने वाले ऐसे वाहन चालकों का शत प्रतिशत चालान किया जाए जो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते मिलें। डीएम ने परिवहन विभाग के अफसरों को आपूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित कर पेट्रोल पंपों पर जागरूकता का पोस्टर लगाकर वहां तेल भराने आने वाले लोगों को पंफलेट बांटने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायतीराज विभाग, रेलवे तथा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराकर बच्चों को नियमों की जानकारी देते हुए उकनी सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा।
डीएम ने कहा कि ठंड का मौसम आ रहा है। ऐसे में कोहरा पड़ने पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसमें कमी लाने के लिए ग्राम प्रधान, पंचायतीराज विभाग एवं ईंट भट्ठा संचालकों को शामिल करते हुए टैक्टर ट्रालियों में रेट्रो-रिपलेक्टिव टेप लगवाने का भी निर्देश दिया। मौके पर आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या ऋतु सिंह, एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य व परिवहन विभाग के साथ प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें