फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मशीन खराब, कागज पर निकाल रहे एक्सरे

Wed, 30 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की सुविधा बदहाल है। यहां मशीन में खराबी के कारण मरीजों को एक्सरे फिल्म नहीं मिल रही है। इसके बजाय डिजिटल एक्सरे मशीन से स्मार्ट मोबाइल फोन या कागज पर एक्सरे दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे की सुविधा है। मशीन में खराबी के चलते मरीजों को एक्सरे फिल्म नहीं मिलती। खालिसपुर निवासी रामनरेश साहू ने बताया कि उन्होंने एक्सरे कराया था, लेकिन एक्सरे फिल्म नहीं मिलने पर प्राइवेट में 300 रुपये देकर फिर से जांच कराई। पूरे बढ़इन गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि एक्सरे कराया तो फिल्म नहीं मिली। मोबाइल से फोटो खींच कर डॉक्टर को दिखाकर दवा ली है। मुहैया गांव निवासी संजीव ने बताया कि एक्सरे कराने के बाद फिल्म न मिलने से परेशानी होती है। चिकित्सक फिल्म मांगते हैं तो मोबाइल पर दिखानी पड़ती है।



सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मशीन की खराबी के कारण फिल्म नहीं दी जा रही है। मशीन की खराबी की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। कागज पर एक्सरे का प्रिंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें