फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हैंडबॉल में लखनऊ की टीम चैंपियन

Fri, 20 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी आंबेडकर स्टेडियम में हैंडबॉल खेलते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के बाद लखनऊ की टीम ने मेरठ को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन



तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल मेरठ और गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें मेरठ ने 34-25 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 33-26 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला लखनऊ और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40-34 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


इस मौके पर अमित पांडेय, उपक्रीड़ाधिकारी शरीम अहमद, शिवकुमार यादव, प्रेम प्रकाश, पंकज यादव, मनोज यादव, सोनू सिंह, उज्ज्वल सोनकर, जय सिंह, मो० तौहीद, सचिन यादव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, रणविजय त्रिपाठी, शिवकुमार मौर्य, सचिन भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें