फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन मार्गों पर बनाए जाएंगे पांच लघु सेतु

Fri, 20 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख मार्गों पर जर्जर पुलों से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। सेमरौता-शिवरतनगंज-हैदरगढ़, महाराजगंज-इन्हौंना और पलिया पश्चिम से सुचित का पुरवा मार्ग पर पांच स्थानों पर एक करोड़ रुपये से नए लघु सेतु बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने दो माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन



इन मार्गों पर बने पुराने पुल वर्षों से जर्जर हालत में हैं। चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है। आमने-सामने वाहन आने पर रुककर इंतजार करना पड़ता है और कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है, जिससे हादसे भी होते रहे हैं। इन मार्गों से रोजाना करीब एक लाख लोग गुजरते हैं।


निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। प्रत्येक लघु सेतु पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और लागत एक करोड़ रुपये तय की गई है। निविदा प्रक्रिया जारी है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि निर्धारित समयसीमा में सभी सेतु तैयार कर दिए जाएं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। लोक निर्माण विभाग ने हाल में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र ने बताया कि तय मानकों के अनुसार समयबद् निर्माण पूरा कराया जाएगा। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा ताकि नए सेतु सुरक्षित और टिकाऊ बन सकें।




लोग बोले, मिलेगी राहत
स्थानीय निवासी रामऔतार ने बताया कि पुलों की हालत काफी खराब है, जिससे रोजाना खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। सीमा देवी ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजते समय डर बना रहता है। अजीत कुमार के अनुसार भारी वाहन गुजरते समय पुल हिलता महसूस होता है। शिवबहादुर ने बताया कि लंबे समय से मांग की जा रही थी, अब मंजूरी मिलने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


इंसेट
यहां बनेंगे लघु सेतु
सेमरौता-शिवरतनगंज-हैदरगढ़ मार्ग : किलोमीटर 2, 7, 11
महाराजगंज-इन्हौंना मार्ग : किलोमीटर 11
पलिया पश्चिम-सुचित का पुरवा संपर्क मार्ग : किलोमीटर 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें