फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं आई लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, यात्री परेशान

Mon, 11 Nov 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। गौरीगंज के राजेश सिंह ने बताया कि प्लान किया था कि रविवार को अवकाश पर परिवार के साथ ट्रेन से सुबह प्रयागराज जाएंगे और शाम को वापस आ जाएंगे। वह गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। इसकी वजह लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का रूट डायवर्ट होना रहा।
विज्ञापन



यह समस्या किसी एक की नहीं, बल्कि प्रयागराज जाने वाले हर यात्री की थी। यात्रियों का कहना था कि यदि ट्रेन आ जाती तो दोपहर में एक से डेढ़ बजे के बीच वह प्रयागराज पहुंच जाते। गंगा स्नान करने के बाद शाम को करीब 4.40 बजे लखनऊ के लिए चलने वाली ट्रेन से शाम को वापस आ सकते थे, लेकिन ट्रेन के रूट डायवर्जन ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। इसके अतिरिक्त लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी भी एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची।


वहीं शनिवार रात को आने वाली दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 11:55 बजे के बजाए रविवार सुबह 09:04 बजे नौ घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने रविवार को प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन के रूट डायवर्ट होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें