फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर

Mon, 07 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े तीन घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। डाउन काशी विश्वनाथ और जनसाधारण एक्सप्रेस भी विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




लखनऊ से रवाना होकर कई स्टेशनों पर रुकने वाली लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर से जिले के फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखजुरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर हाॅल्ट से बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज व आसपास के स्टेशनों की यात्रा करते हैं। कम किराया और सीधी सुविधा के चलते यह ट्रेन ग्रामीण यात्रियों के लिए सहारा बनी हुई है। सड़क मार्ग से प्रयागराज संगम की सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।



गौरीगंज स्टेशन पर फाफामऊ जाने के लिए पहुंचे अमरेश कुमार ने बताया कि वापसी भी इसी ट्रेन से करनी थी, लेकिन अब देर रात लौटना मुश्किल हो गया है। रविवार को यह ट्रेन सुबह 9:13 की बजाय दोपहर 12:45 बजे गौरीगंज पहुंची। वहीं, डाउन काशी विश्वनाथ चार घंटे तो जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रयागराज पैसेंजर लखनऊ से ही कुछ तकनीकी कारणों से देर से चली थी। यात्रियों को समय-समय पर सूचना दी जाती है और असुविधा न हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें