फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एलटी नदारद, मरीजों की नहीं हो सकी जांच

Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। इस दौरान 2862 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। वहीं गंभीर मिले 25 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। एलटी नदारद होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन



गौरीगंज के भटगवां पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष जायसवाल की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। यहां फार्मासिस्ट सीमा श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स रेनू, एएनएम अंतिमा और आयुर्ष चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार रामवत सहित अन्य स्टाफ मौजूद मिले। वहीं एलटी दीपचंद नदारद रहे। शुगर किट नहीं होने से मरीजों की जांच नहीं हो पाई। सुबह 11:18 बजे तक कुल 20 मरीज पहुंचे।


मेले में पहुंचे मवई गांव निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि कमजोरी संग पूरे शरीर में दो माह से दर्द हो रहा है। चिकित्सक को दिखाया, उन्होंने दवा दी। एलटी नहीं होने से जांच नहीं हो पाई। राजापुर गांव शालिनी चौहान ने बताया कि बुखार, हरारत संग कमजोरी लग रही है। चिकित्सक ने दवा देने संग मौसम के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। मरीज शंभू सिंह ने बताया कि शुगर से वह पीड़ित हैं। लगातार यहां से दवा ले जा रहे हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। जांच नहीं हो पाई। इस बार चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा बदलने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



भटगवां निवासी भानुमती ने बताया कि शुगर बढ़ गई है। पहले निजी चिकित्सक को दिखाया था, लेकिन आराम नहीं मिला। दो वर्ष से यहां से दवा ले रही हूं, आराम मिला है। उत्तरगांव निवासी त्रिभुवननाथ ने बताया कि पत्नी को शुगर व बुखार है। जांच नहीं हुई, दवा मिल गई है। इसके अलावा अन्य पीएचसी पर चिकित्सकों ने मरीजों को दवा देने संग बेहतर खानपान और नियमित दवा लेने की सलाह दी है। मेले में डेंगू, मलेरिया और वायरल संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई।



अनुपस्थित कर्मियों का कटा वेतन
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जामो के हरदों स्थित पीएचसी में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. सत्यम शुक्ल नहीं मिले। सीएमओ ने पीएचसी पर पहुंचे मरीजों का स्वयं इलाज किया। इसके अलावा स्टाफ नर्स मदन कुमार, आशा व आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने संग जामों सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें