फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चीत्कार में डूबा लोरिकपुर, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Wed, 21 Jun 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। लोरिकपुर गांव में बुधवार की दोपहर एकाएक पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने 22 दिन पूर्व हत्या के मामले में जेल भेजे गए करिया उर्फ विजय पासी और मज्जू रैदास उर्फ मनोज की जेल में मौत की खबर दी।
विज्ञापन


बस फिर क्या था, गांव में एक बार फिर गम व सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, गांव में पुलिस नहीं लगाई गई है लेकिन, सतर्कता बढ़ा दी गई है।

परिजन का कहना है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं था, पुलिस वालों ने जानकारी दी है। उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। कुछ न कुछ जरूर हुआ है। इसके बाद वह दहाड़ मारकर रोने लगती है। गांव में हर किसी की आंखें नम थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्या था मामला
लोरिकपुर गांव के ओम प्रकाश यादव की 26 मई को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वह अपने पोल्ट्री फार्म पर सोने गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने दावा किया था कि गांव के ही करिया उर्फ विजय पासी व मज्जू रैदास का मृतक ओम प्रकाश के भाई जितेंद्र यादव से विवाद हुआ था। इस पर दोनों जितेंद्र को मारने के लिए गए थे लेकिन, वहां पर मिले जितेंद्र के बड़े भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था।



रखी जा रही नजर
एसपी डॉ. इलामारन जी. का कहना है कि सुल्तानपुर जेल में बंद दोनों की मौत की खबर मिली है। इस पर नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव यहां लाया जाएगा। उस समय अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें