फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: माइनर कटने से 50 बीघा खेत जलमग्न

Wed, 21 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना अमेठी। बुधवार को नहर में पानी छोड़े जाने से पिंडारा माइनर के पास कटान हो गई। इससे 50 बीघा खेत जलमग्न हो गया है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी माइनर की मरम्मत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पूरेहरदत्त पांडेय पुरवा के मजरे मान शाहपुर के पास बुधवार शाम को एकाएक पिंडारा माइनर में कटान शुरू हो गई। देखते ही देखते नहर का पानी खेतों में फैलने लगा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी।
माइनर कटने से राम बहादुर, राम अवतार, सूर्यपाल, शिव प्रसाद, सहजराम, बृजपाल, कन्हैयालाल, ध्रुवराज की सब्जी की फसल डूब गई है। अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि माइनर की मरम्मत कराई जा रही है। जेसीबी भेजी गई थी, लेकिन सही नहीं हो पाया है। अब हेड पोस्ट से पानी बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें