फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते भगवान भोलेनाथ

Fri, 16 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कथा सुनाते प्रवचक
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय ब्लाक के बहोरापुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह के यहां शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं 11 दिवसीय शिव महापुराण की कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन कथा व्यास ने भगवान शिव अभिषेक व अन्य प्रसंगों का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथाव्यास श्रीमहराज ने बताया कि जहर को मस्तिष्क की ओर भी न ले जाएं वरना इससे क्रोध क्षोभ अवसाद ही होगा। भगवान शंकर इन्हीं कारणों से उसे कंठ में ही धारण करते हैं। इतने बड़े त्याग के बावजूद भगवान शंकर कुछ भी नहीं है तो सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते हैं। कथा व्यास ने बताया कि सत्य ही शिव हैं। शिव औघड़, आशुतोष, देवों में महादेव, रुद्र, गृहस्थ, महायोगी, त्यागी और तपस्वी, पिता, गुरु, मृत्यु व जीवन हैं। भारतीय होने का अर्थ है शिव को जानना। उनके जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है। उनकी आराधना से मोक्ष मिलता है।
उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर पापाचार दुराचार व्यभिचार बढ़ा है, तब तब शिव ने अवतार लेकर भक्तों के कष्ट को दूर किया है। अंतिम दिन यजमान में परिवारी जनों के साथ व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर शिव हर्ष सिंह, शीतला प्रसाद तिवारी, अभिनव प्रताप, जगदीश सिंह, देशराज सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें