फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट से घायल कर महिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों ने सोमवार को फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने अपने पति के साथ जा रही महिला को तमंचे की बट से घायल कर उसके आभूषण छीन लिए और असलहा लहराते भाग गए। रविवार को तकरीबन इसी स्थान पर बदमाशों ने अपने भाई के साथ जा रही बहन से लूट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहा निवासी दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से पत्नी फूलकली के साथ प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के गांव धरौली जा रहे थे। दुर्गा प्रसाद संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव-केशवपुर मार्ग पर नहर पुल के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
दुर्गा प्रसाद कुछ समझ पाते इसके पहले एक बदमाश फूलकली के गले से सोने की चेन छीनने लगा। फूलकली व दुर्गा प्रसाद ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने फूलकली के सिर पर तमंचे की बट से वार कर उन्हें घायल करने के साथ दुर्गा प्रसाद पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश फूलकली के गले में पड़ी सोने की चेन व कान की बाली (कीमत करीब 50 हजार) छीनकर असलहा लहराते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे उनकी पकड़ से दूर जा चुके थे। गौरतलब होगा कि एक दिन पूर्व रविवार को यहीं से 100 मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाई की कनपटी पर तमंचा लगाकर बहन से लूट की थी।
शनिवार को लूटी थी बाइक
थाना क्षेत्र के एमबीएस ईंट-भट्ठे के समीप छाछा निवासी अभयराज की बाइक भी बदमाशों ने शनिवार को तमंचे की नोक पर लूट ली थी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन छिनैती की घटना को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बड़गांव नहर पटरी पर दूसरे दिन हुई लूट की घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें