फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जी नौकरी के कागज पर 6.40 करोड़ का लिया ऋण

Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। फर्जी नौकरी के कागजात लगाकर एसबीआई की अलग-अलग शाखाओं से 6.40 करोड़ रुपये का एक्सप्रेस क्रेडिट लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक की जांच में 64 ऋण खातों में गड़बड़ी का दावा किया गया है। मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर मुसाफिरखाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


राहुल सिंह के मुताबिक, ऋण लेने वालों ने संस्थानों में नौकरी करने का दावा करते हुए नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और फॉर्म-16 लगाए। बैंक सत्यापन में कई दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरोप है कि ऋण मिलने के बाद कुछ किस्तें जमा की गईं, इसके बाद कई खाते एनपीए हो गए। बैंक की जांच में करीब 6.40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का दावा किया गया है।

इनमें राजीव गांधी पॉलिटेक्निक, मुसाफिरखाना और ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं। अमेठी शाखा से जुड़े 11 ऋण खातों में 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इनमें करीब 94.07 लाख रुपये बकाया हैं। बैंक ने कथित फर्जी नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची, फॉर्म-16, ऋण खातों का विवरण, बैंक स्टेटमेंट और फंड ट्रेल पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अमित द्विवेदी, भवानी प्रसाद द्विवेदी, रमादेवी, पुष्पा देवी, प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद शुक्ल, अंकित शुक्ल, उमाशंकर दूबे, राहुल नायक, अजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार यादव, निदेशक सरोज कुमार, दुर्गेश यादव, अमित कुमार पांडेय, अंकिता, अनुराज और शैलेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें