फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाले में कूदे युवक का शव मिला

Thu, 20 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नैया नाले में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
तिलोई। पत्नी से तकरार के बाद नैया नाले में कूदे शिवरतनगंज के बसंतपुर निवासी सीताराम (35) की तलाश बुधवार को पूरी हो गई। अयोध्या से आई एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नाले में शव तलाश लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को सीताराम ने मोहनगंज के खानापुर छपरा के पास नैया नाले में छलांग लगा दी थी। नाले में कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई थी। पानी अधिक होने और अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा था।

बुधवार को एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ दोबारा तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद नाले में शव मिल गया। पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के नाले में कूदने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन



सीताराम की मौत से पत्नी सुनीता और परिवार के लोग बदहवास हो गए हैं। सुनीता शव से लिपटकर रोती रही। पांच वर्षीय बेटा आर्यन और छोटी बेटी भी मां से लिपटकर रोते रहे। भाई बब्बू ने बताया कि सीताराम का विवाह करीब पांच वर्ष पहले सुनीता से हुआ था। पांच माह पहले वह पत्नी को मायके छोड़कर नौकरी करने अहमदाबाद गया था। मंगलवार को लौटकर ससुराल आया था। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें