फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भागवत कथा सुनने से होता है कल्याण

Fri, 21 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भागवत कथा श्रवण से जीव का कल्याण होता है। भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। इससे जीवन के हर पहलू को देखने, सुनने, सीखने का मौका मिलता है। ये बातें बृहस्पतिवार को ब्लॉक जामों के नंदमहर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवाचिका साध्वी पूजा शास्त्री ने कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचिका ने बताया कि जिस तरह सुख के साथ दुख है, उसी तरह गरीबी और अमीरी है। मनुष्य को निरंतर अपना कर्म करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि मित्र वही है जो सुख-दुख में साथ खड़ा हो। गरीबी व अमीरी में फर्क न समझे।


मित्रता सुदामा और भगवान कृष्ण की तरह होनी चाहिए, जो बिना किसी स्वार्थ के हो। भागवत कथा कराने से ज्यादा सुनने वाले को फल मिलता हैं। इस दौरान ओम प्रकाश यादव, बाबू लाल, कंसराज यादव, प्रियंक हरि विजय तिवारी, विजय प्रकाश, राम प्यारे यादव, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें