फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह के निर्मित दीए व मोमबत्ती से पर्व पर होगा प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गरीब परिवार को रोजगार देने के साथ उनकी आय बढ़ाने के लिए समूह की ओर से इस बार मिट्टी के दीए व मोमबत्ती तैयार किए गए हैं। शुक्रवार को समूह की ओर से तैयार सामनों की ब्रिकी के स्टॉल का सीडीओ ने शुभारंभ किया तो बीएचईएल समेत कई संस्थानों ने सामान क्रय करने का प्रस्ताव समूह को दिया।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए शासन के निर्देश पर विभिन्न योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर की पहल पर समूह की महिलाओं ने मिट्टी के दीए व मोमबत्ती तैयार कर बिक्री शुरू कर दी है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समूह की महिलाओं की ओर तैयार डिजानइर मिट्टी के दीए व मोमबत्ती बिक्री के स्टॉल का शुक्रवार को सीडीओ ने शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद बीएचईएल के उप महाप्रबंधक ने तीन हजार तो राजेश मसाला ने दो हजार दीए क्रय का प्रस्ताव समूह को दिया तो कई अन्य संस्थानों के तैयार दीए क्रय करने के साथ ही अधिक मात्रा में दीए की डिमांड समूह से की।
विज्ञापन

मिट्टी के दीए व मोमबत्ती का डिमांड मिलने के बाद समूह की महिलाओं ने दीवाली के दिन हस्तगत करने की बात कही तो सीडीओ ने भी पांच सौ दीए क्रय कर चौहानपुर वार्ड में रहने वाले मुसहर परिवार में वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें