अमेठी। औषधि निरीक्षक के निरीक्षण में लाइसेंस निलंबित दो दवा की दुकानें चलती मिलीं। इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, जायस में एक मेडिकल स्टोर में कमी मिलने पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त औषधि जीसी श्रीवास्त्व के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा की टीम ने भादर ब्लाॅक की रामगंज बाजार स्थित एक मेडिकल एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। अभिलेख मांगने पर पता चला कि पहले से ही लाइसेंस निलंबित है।
टीम ने बाजारशुकुल ब्लाॅक की बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां भी दुकान का लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी संचालित मिला। इस पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जायस स्थिति एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पर कुछ कमियां सामने आईं है। इस पर नोटिस जारी करने की चेतावनी दी गई है।