फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के गाजनपुर दुवरिया गांव में मंगलवार देर शाम खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण का रहस्य बरकरार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के गाजनपुर दुवारिया गांव निवासी मचल सरोज रोज (71) का मंगलवार रात खेत में संदिग्ध दशा में शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। बुधवार को हुए पोस्टमॉर्टम में बुजुर्ग के मौत के कारणों का रहस्य का पता नहीं चल सका। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट लगने की बात नहीं आई है।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें