शाहगढ़ (अमेठी)। विकास खंड की कौहार ग्रामसभा के पंचायत भवन में पुस्तकालय की शुरुआत हुई। बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रमुख सदाशिव यादव ने युवा शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा इंसान के जीवन में रोशनी देने का कार्य करती हैं, जिसका युवाओं को सही समय सदुपयोग करने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में धनाभाव, ग्रामीण परिवेश, सामाजिक माहौल, शिक्षा संसाधनों के अभाव में युवक और युवतियां उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं, काफी घर के बाहर पढ़ने जा नहीं पाते, इसलिए उनकी शैक्षिक सोच ही सपना रह जाती है।
पुस्तकालय खुलने से पढ़ने की सुविधाएं मिल जा रही हैं, जिससे उनके सपने साकार होंगे। पुस्तकालय में सरकारी नौकरियों से संबंधित किताबें भी उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्रीय युवा प्रतिभाओं को पढ़ने और बढ़ने दोनों का फायदा उठाना चाहिए, यह बड़ी सराहनीय पहल हैं। इस मौके पर बैजनाथ तिवारी, राजा सिंह, राकेश यादव, राम प्रताप यादव फौजी, राम बरन कश्यप, बृजेश मिश्र, राम मिलन मिश्र आदि मौजूद रहे।