फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करवा चौथ के दिन पति को छोड़ा, जेठ को अपनाया

Sun, 12 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों के टिकरा गांव में करवा चौथ के दिन दंपती के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी पर धोखा देने और पत्नी ने शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामला थाने पहुंचा। पत्नी ने पति का साथ छोड़कर प्रेमी (चचेरे जेठ) के साथ रहने की इच्छा जाहिर कर दी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन



टिकरा गांव निवासी अमरजीत की शादी करीब पांच वर्ष पहले आरती से हुई थी। अमरजीत शहर में रहकर काम करता है। आरती गांव में रहती है। अमरजीत के मुताबिक उसकी पत्नी तीन वर्षों से उसके चचेरे बड़े भाई राजेंद्र के संपर्क में है। उसने कई बार पत्नी को समझाने और अपने साथ शहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। करवा चौथ के दिन जब वह शहर से घर लौटा तो उसने पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखा, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया।


आरती ने पति पर नशा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उसने कहा कि वह राजेंद्र के साथ जीवन गुजारना चाहती है। वहीं राजेंद्र ने भी आरती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पति, पत्नी और राजेंद्र थाने पहुंचे। पुलिस ने अमरजीत और आरती को साथ रहने के लिए काफी समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार अमरजीत ने लिखित सहमति देकर पत्नी को जाने की अनुमति दे दी। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया है। किसी ने कार्रवाई की मांग नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें