फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएनजी गैस सिलिंडर में हुआ रिसाव, हाईवे पर 30 मिनट आवागमन प्रभावित

Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। मालवाहक से कमरौली स्थित प्लांट जे जाए जा रहे सीएनजी गैस सिलिंडर में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक रिसाव शुरू हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मार्ग पर आवागमन बाधित करते हुए परिवर्तित मार्ग से गुजारने की व्यवस्था बनाई गई। प्लांट से आए इंजीनियरों ने रिसाव बंद किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान हाईवे पर करीब 30 मिनट आवागमन परिवर्तित मार्ग से करवाया गया।
विज्ञापन



सुल्तानपुर से मालवाहक में ले जाए रहे सीएनजी गैस सिलिंडर का रबर खराब होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के जाफरगंज के गंदे नाले के पास रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव होने के बाद चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ बैरियर लगाकर वाहनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारने का प्रबंध करते हुए औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएनजी के मदर प्लांट से इंजीनियर को बुलाया। इस दौरान दो फायर टेंडर भी बुला लिए गए। इंजीनियर ने सिलिंडर की रबर सही कर रिसाव को सही किया।


गैस रिसाव बंद होने के करीब 30 मिनट बाद बैरियर हटा हाईवे से आवागमन बहाल करवाया गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि अनहोनी की आशंका के चलते मार्ग को डायवर्ट कर दिया गया था। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें