फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री

Wed, 06 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रभारी व खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिजली कटौती और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनसेवा से जुड़े विभागों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव-गांव सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। बार-बार कटौती की शिकायत मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। राशन वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय से और सही मात्रा में राशन मिलना चाहिए।



उन्होंने जिलाधिकारी और खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी कोटेदारों की नियमित जांच हो और शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, सिंचाई, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना सहित कई योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, डीएम संजय चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें