फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिलिंडर की किल्लत से वकील खफा

Tue, 17 Mar 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर सिलिंडर की किल्लत के मुद्दे को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। विरोध के कारण अदालतों का कामकाज ठप रहा और करीब 250 मुकदमों की सुनवाई टालनी पड़ी।
विज्ञापन



तहसील सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और आपूर्ति संकट पर कड़ी नाराजगी जताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों तक सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहा है। आमलोग गैस लेने के लिए भटक रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल रही।


उन्होंने कहा कि सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रशासन नाकाम दिख रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं की परेशानी समाप्त होने तक विरोध जारी रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इससे करीब 250 मुकदमों की सुनवाई प्रभावित रही।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते अदालतों का संचालन संभव नहीं हो सका, इसलिए मुकदमों की सुनवाई टालनी पड़ी। बैठक में महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला, रामकृष्ण भारती, विजय कुमार शुक्ला, घनश्याम मिश्र, शिवहर्ष सिंह, राम सिंह, अनीस अहमद, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, पंकज अवस्थी, श्याममूर्ति यादव, विवेक पांडेय, अंशुमान बाजपेई, मनोज कुमार तिवारी, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें