फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काम बंद कर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।-संवाद
विज्ञापन
तिलोई। बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील के वकीलों ने बुधवार को न्यायिक काम बंद रखकर प्रदर्शन किया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अगुवाई में बार सभागार में वकीलों की बैठक हुई। इसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर चर्चा की गई। वकीलों ने कहा कि मांग पूरी कराने के लिए जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के बाद वकीलों ने न्यायालय परिसर में घूमकर नारे लगाए और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो हर सप्ताह एक दिन काम बंद करने के बजाय लगातार न्यायिक काम बंद रखा जाएगा। तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि बार काउंसिल के आह्वान पर बुधवार को न्यायिक काम बंद रखा गया।

अब हर बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में अरविंद कुमार शुक्ल, विजय कुमार शुक्ल, घनश्याम मिश्र, राम सिंह, रणविजय सिंह, पवन कुमार शुक्ल, विनोद कुमार मिश्र, उमाकांत शुक्ल, अख्तर हुसैन, अरविंद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें