फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वकीलों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। अधिवक्ताओं के लगातार जारी विरोध प्रदर्शन के चलते शनिवार को भी तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। इससे दूरदराज से आए वादकारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




एसडीएम कोर्ट में 328, एसडीएम न्यायिक कोर्ट में छह और तहसीलदार कोर्ट में 35 वाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे, लेकिन कार्य बहिष्कार के चलते किसी भी वाद की सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं का आंदोलन 30 दिसंबर से लगातार जारी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर और तहसील गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।


इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता और वादकारियों पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में अधिवक्ता राजीव कुमार तिवारी, केके सिंह, सतीश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, अश्विनी, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें