फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसडीएम के तबादले की मांग पर अड़े वकील

विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। - फोटो : मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के विरोध में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आक्रोश 30 दिसंबर से जारी है। इससे तहसील में वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी अधिवक्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बार एसोसिएशन का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मुसाफिरखाना के अधिवक्ताओं के समर्थन में हैदरगढ़ तहसील के वकीलों ने भी बुधवार को न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। प्रदर्शन के दौरान राजन सिंह, सतीश सिंह, संजय शुक्ल, संजय मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। तहसील परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी
तिलोई। मुसाफिरखाना प्रकरण को लेकर तिलोई के अधिवक्ता बुधवार को भी आंदोलित रहे। उन्होंने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और मुसाफिरखाना प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोबारा बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें