फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर दुरुस्त रहे कानून व्यवस्था : आईजी

Fri, 04 Oct 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आईजी रेंज प्रवीण कुमार बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने दोपहर में गौरीगंज स्थित एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें त्योहारों को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध के लिए आयोजकों को स्पष्ट रूप से बताएं। यदि उन क्षेत्रों में त्योहार पर पूर्व में विवाद हुआ है तो अराजकतत्वों की सूची बनाकर उन पर नजर रखें। दुर्गा पूजा पंडाल, रामलीला कार्यक्रम स्थल व जुलूस मार्गों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था रहे। प्रतिमा स्थापना व जुलूस के विवादित मार्गों के बारे में डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से संबंधित पक्षों से बात कर समस्या का समाधान करें।


दुर्गा प्रतिमा स्थापना, शोभा यात्रा, रामलीला व रावण वध के स्थलों पर पूर्व में हुए विवादों को सुलझाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अनूप सिंह, एएसपी हरेंद्र कुमार सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें