फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में चलीं लाठियां, सात लोग घायल

Fri, 17 Oct 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के अढ़नपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




अढ़नपुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि सुबह पड़ोसी रिंकू उर्फ दिवेश, उसके पिता जगप्रसाद, शिवम, गयाप्रसाद, चंद्रेश सहित कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके साथ ही पत्नी वंदना देवी, पिता सूर्यनाथ और साला अमित कुमार घायल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।



दूसरे पक्ष की सावित्री ने तहरीर दी कि बुधवार को रोहित ने उसके बेटे दिवेश को मारापीटा था। अगले दिन सुबह रोहित, सूर्यनाथ, कृष्णनाथ और श्याम बाबू सहित कई लोग उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया, जिससे जगप्रसाद, दिवेश और गयाप्रसाद घायल हो गए। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर पांच और दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें