फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा आवेदन में सुधार का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा आवेदन में हुईं त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। परिषद ने 31 अक्तूबर तक पोर्टल को पुनः सक्रिय कर प्रधानाचार्यों को आवेदन में हुईं गलतियों को ठीक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




जिले के 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों से कुल 47,223 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 26,181 और इंटरमीडिएट के 21,052 विद्यार्थी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अनेक फार्मों में त्रुटियां व फोटो अपलोड न होने की शिकायतें सामने आई थीं।


परिषद ने विद्यार्थियों को भविष्य की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से सुधार का यह अंतिम मौका दिया है। अब प्रधानाचार्य आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर जाकर चयनित विषय, दिव्यांगता कोड, नाम, माता व पिता के नाम की स्पेलिंग, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और फोटो में हुई त्रुटियों को सुधार सकेंगे। हालांकि नाम में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में सुधार कार्य न करने की दशा में संबंधित प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों से तय अवधि में सुधार कार्य पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें