फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मकान मालिक के रिश्तेदार ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Sat, 24 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा ने इसी वर्ष एक संस्थान में प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। पढ़ाई के सिलसिले में वह किराये के कमरे में रहती थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात मकान मालिक के रिश्तेदार युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद छात्रा ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें