फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्खिनगांव क्यार में बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बाजार शुकुल ब्लॉक की ग्राम पंचायत दक्खिनगांव क्यार में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेश पासी ने सोमवार को मिनी स्टेडियम व जिम सेंटर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद उन्होेंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने के बाद आसपास के गांवों के बच्चों को खेलने के लिए अच्छा मैदान मिल सकेगा। इससे गांव की युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। स्टेडियम बनने से ब्लॉक स्तरीय खेल कार्यक्रम के आयोजन में सहूलियत होगी। बच्चों को खेल अभ्यास के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण पर करीब 33 लाख की लागत आएगी। स्टेडियम निर्माण के लिए धन मनरेगा, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत से उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें