फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 8.1 किमी रिंग रोड के लिए जल्द होगा भूमि अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित एनएच-931 के रेलवे लाइन के दक्षिणी ओर बाईपास फेज टू के तहत 8.1 किमी. लंबे रिंग रोड निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए 3-डी (आपत्ति के बाद) गजट का प्रकाशन हो गया है।
विज्ञापन


जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माणाधीन है। वहीं, शहर स्थित रेलवे लाइन के उत्तरी ओर एनएच-931 बाईपास फेज वन के तहत निर्माण कार्य पूरा होने के साथ आवागमन शुरू हो चुका है। रेलवे लाइन के दक्षिणी छोर पर रिंग रोड एनएच-931 बाईपास फेज टू निर्माण को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नामित मेसर्स टेक्नोक्रैक्टस एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने सर्वे और डीपीआर तैयार किया है।

डीपीआर के सापेक्ष मंत्रालय ने रिंग रोड एनएच 931 बाईपास फेज टू निर्माण के लिए 283.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। एनएच की ओर से भूमि अधिग्रहण के संबंध में मानचित्र के आधार पर गाटों का सत्यापन किया गया। इसमें बाईपास फेज -2 रिंग रोड निर्माण की जद में आ रहे तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव खेरौना, बधवरिया, मनीपुर राघव, रेभा, चचकापुर, बिराहिमपुर, बरियापुर, भरथीपुर, लोनियापुर, रायपुर फुलवारी, उमापुर गाना पट्टी और जंगल रामनगर के कुल 461 गाटों के सापेक्ष 19.7495 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि है।
विज्ञापन


सत्यापन प्रक्रिया पूरा होने के बाद (3ए) गजट प्रकाशन के बाद एनएच की ओर से गाटावार खातेदारों का हिस्सा व अन्य कार्यवाही के लिए सूची तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराई गई थी। एसडीएम व तहसीलदार के निर्देशन में संबंधित गांवों के हल्का लेखपालों द्वारा जद में आ रही भूमि/ गाटावार खातेदारों का सत्यापन (3डी वेरीफिकेशन) रिपोर्ट तैयार कर एनएच को भेजी गई।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एनएच 931 के 30.050 किमी. से 34.500 किमी. के मध्य बाईपास फेज टू2 के तहत भूमि अधिग्रहण के लिए 3डी गजट प्रकाशन कर दिया है। अब नोटीफिकेशन, एवार्ड की प्रक्रिया होने के बाद जल्द मुआवजा वितरण की कार्रवाई शुरू होगी।


यह होगा निर्माण
- 8.1 किमी लंबे (रिंग रोड) बाईपास फेज टू के लिए 19.7495 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस पर दो रेलवे फ्लाईओवर, चार ओवरब्रिज के साथ ही अन्य मार्गों पर ब्रिज का निर्माण होगा।

एनएच के एक्सईएन विनोद कुमार राय ने बताया कि रिंग रोड बाईपास फेस टू निर्माण के लिए 3डी (आपत्ति के बाद) गजट का प्रकाशन हो गया है। इसके बाद नोटीफिकेशन, एवार्ड के बाद मुआवजा वितरण जल्द शुरू होगा। कहा कि टेंडर आदि प्रक्रिया हो गई है। बताया कि 90 फीसदी मुआवजा वितरण और अधिग्रहण के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नोटीफिकेशन और एवार्ड की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। एवार्ड होने के बाद मुआवजा वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें