फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निर्माणाधीन आईटीआई के लिए 12.25 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लाॅक में निर्माणाधीन आईटीआई के लिए 12.25 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में रोजगार परक शिक्षा मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा चार ब्लाॅकों में वर्ष 2015-16 में आईटीआई के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए 24 करोड़ 50 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी। पहली किस्त की धनराशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2019 में निर्माण कार्य शुरु कराया। जामो में निर्माणाधीन आईटीआई दूसरी किश्त की धनराशि मिल गई थी। अगले माह तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद विभाग को है।
तीन संस्थानों पर दूसरी किस्त की धनराशि न मिलने से निर्माण कार्य बंद हो गया। सिंहपुर के इन्हौना, जगदीशपुर के कठौरा व बहादुरपुर ब्लाक के खालीसपुर तेंदुआ में निर्माणाधीन आईटीआई के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन



जारी धनराशि एक नजर में -
-बहादुरपुर ब्लाक के खालीसपुर तेंदुआ के लिए 391.20 लाख रुपये
-जगदीशपुर के कठौरा के लिए 443.74 लाख रुपये
-सिंहपुर के इन्हौना के लिए 390.19 लाख रुपये

किस्त जारी होने का मिला पत्र
शासन द्वारा तीन आईटीआई भवन निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए 20 अक्तूबर को धन जारी करने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। विभाग को मिलने के बाद कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

प्रभात कुमार,
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें