फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्टेशन पर सुविधाओं की कमी, पंखा न ठंडा पानी

Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी रेलवे स्टेशन पर बिना पंखे के ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर लोग। स्रोत-संवाद 
विज्ञापन
अमेठी। रेलवे स्टेशन अमेठी पर एक वर्ष से यात्री बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। स्टेशन पर पेयजल और पंखों की समुचित व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म नंबर एक पर सभी पंखे पिछले एक साल से हटाए जा चुके हैं, जबकि पूरे स्टेशन पर एक भी वाटर कूलर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन



अमेठी रेलवे स्टेशन पर पिछले दो वर्ष से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यह काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफार्म एक पर पंखे हटाने के बाद दोबारा नहीं लगाए गए हैं, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी होती है। शेड का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को शेड के नीचे बिना पंखे के बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
स्टेशन पर लगीं अधिकांश टोटियां खराब पड़ी हैं और ठंडा पानी न मिलने की वजह से यात्रियों को मजबूरी में 20 रुपये देकर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।


शनिवार को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मौजूद यात्री अशोक शुक्ल, अखिल पाण्डेय, मोहन तिवारी, विजय शुक्ल, पवन तिवारी और राम कुमार ने बताया कि स्टेशन पर न पीने का ठंडा पानी है और न पंखों की व्यवस्था। ऐसे में गर्मी के मौसम में प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें