फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस निरस्त, मायूस लौटे यात्री

Sat, 22 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज होकर लखनऊ, कानपुर से आगरा तक संचालित कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। इससे आरक्षित टिकट लेकर पहुंचे यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। यात्रियों ने बताया कि अचानक ट्रेन के निरस्त होने से उनकी योजना प्रभावित हुई और उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गौरीगंज स्टेशन पर आगरा जाने पहुंचे मानवेंद्र कुमार ने बताया कि टिकट रद्द कर वापस घर लौटना पड़ा है। कहा कि अब अगले शुक्रवार को ही यात्रा संभव होगी। स्टेशन पर मौजूद एक अन्य यात्री सुशील कुमार ने बताया कि कई लोग प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की जानकारी के इंतजार में खड़े रहे, बाद में निरस्तीकरण की सूचना मिलने पर सभी वापस लौटे। इधर, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात 10:56 बजे पहुंचनी थी, जो चार घंटे देरी से शुक्रवार सुबह 2:56 बजे आई। मालदा टाउन एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, अमृतसर-हावड़ा, देहरादून-वाराणसी और दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस भी एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते कोलकाता–आगरा एक्सप्रेस निरस्त रही और कई ट्रेनें विलंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें