फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्षेत्र पंचायत बैठक में 3.5 करोड़ रुपये का बजट पास

Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। विकास को गति देने के लिए ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.5 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया। अध्यक्षता कर रहीं बीडीओ अंजली सरोज ने बताया कि इस राशि का उपयोग क्षेत्र में इंटरलॉकिंग, नाली और दो नई पुलिया के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों पर किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में विधायक सुरेश पासी से क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में खोदे गए गड्ढों और पुलिया को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने सदस्यों की समस्याओं को सुना और कहा कि वे संबंधित अधिकारियों से जल्द ही मिलकर सभी शिकायतों का निवारण कराएंगे। इस दौरान कई अन्य अधिकारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें