अमेठी सिटी। मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए मंगलमय रहा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम शाम सात बजे जारी हुआ। गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस के किशोरीलाल शर्मा ने 5.39 लाख वोट पाकर एक लाख 67 हजार 196 मतों के अंतर से भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी को हराया। भाजपा को सिर्फ 3.72 लाख वोट ही मिले। इसके साथ ही कांग्रेस ने वर्ष 2019 में गंवाने वाली अमेठी सीट को वापस अपनी झोली में डाल लिया।
अमेठी संसदीय सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मंगलवार को हुई मतगणना का रुझान पहले चरण से कांग्रेस के पक्ष में दिखा। शुरुआत से कांग्रेस की जो बढ़त बनी, वह अंत तक कायम रही। उसने उसे जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। शाम सात बजे डीएम निशा अनंत ने प्रेक्षकों की मौजूदगी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
वर्ष 2019 में हार गए थे राहुल
- वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी ने 55 हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को दोबारा से सीट दिला दी।
विधानसभा क्षेत्रवार परिणाम
नाम तिलोई- गौरीगंज- अमेठी- जगदीशपुर - सलोन - पोस्टल- योग
1- कांग्रेस - किशोरी लाल - 101405 - 108426 -105983 - 101496 - 119370- 2548- 539228 विजेता
2- भाजपा - स्मृति जूबिन इरानी - 83287 - 75048 - 59294 - 86073 - 67052 - 1278- 372032
3- बसपा - नन्हें सिंह चौहान - 5077 - 6301 - 10000 - 8551 - 4489 - 116 - 34534
4- निर्दल प्रत्याशी - खुशीराम - 277 - 262 - 237 - 332 - 293 - 00 - 1401
5- निर्दल प्रत्याशी - जगदंबा यादव- 839 - 700 - 573 - 1010 - 897 - 01 - 4020
6- निर्दल प्रत्याशी - उदयराज - 238 - 291 - 221 - 289 - 261 - 05 - 1305
7- निर्दल प्रत्याशी - चंद्रावती - 417 - 545 - 371 - 500 - 445 - 13 - 2291
8- निर्दल प्रत्याशी - सुरेंद्र कुमार - 1193 - 1080 - 809 - 1374 - 1283 - 00 - 5699
9- आरएनवीवीपी - मो. हसन लहरी- 279 - 309 - 259 - 350 - 328 - 02 - 1527
10- जनशक्ति समता पार्टी - दिनेश मौर्या- 992-893 - 646 - 1051 - 957 - 08 - 4577
11- समझदार पार्टी - संतराम- 203 - 223 - 292 - 276 - 230 - 04 - 1212
12- संयोगवादी पार्टी - शैलेंद्र कुमार- 192 - 211 - 301 - 219 - 201 - 04 - 1128
13- मौलिक अधिकार पार्टी - भगवानदीन-424 - 439 - 515 - 501 - 454 - 01 - 2334
14- नोटा- - 1787 - 1725- 1723 - 2010 - 2126 - 12 - 9383