अमेठी सिटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में खुशहाल प्रथम स्थान पर रहे। शिवम और मोहनी संयुक्त रूप से द्वितीय, साधना और रिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में पूजा और खुशी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। सुधा और अनामिका को संयुक्त रूप से द्वितीय, ज्याेति को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में स्वाति ने पहला, सोहनी ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान पाया।
रंगोली प्रतियोगिता में रोहिनी और निशा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। उम्मेएमेन और अर्पिता को संयुक्त रूप से द्वितीय, अंशिका, आकांक्षी और लक्ष्मी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार ने उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का सर्वोत्तम माध्यम हैं।