फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेतों से गुजर रही बुजुर्ग महिला गिरी, मौत

Wed, 19 Jun 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाने के भनौली गांव निवासी कमला देवी (65) मंगलवार को मुंशीगंज थाने के धनसिंह का पुरवा मजरे किटियावां गांव निवासी रिश्तेदार राजेश मिश्र के घर जा रही थी। दोपहर में पैदल जाते रास्ता भटककर खेतों के बीच गुजर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच वह अचानक गश खाकर गिर गई। जब तक लोग पहुंचते कमला देवी की मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ प्रेम चंद्र गौतम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पंचायतनामा के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कमरौली थाने के सिंदुरवा गांव निवासी अजमरुल निशा (85) भी मंगलवार को अचानक घर में गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें