फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केशवपुर ने चार विकेट से जीता मैच

Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। सिंगठी बाग में ग्राम पंचायत स्तरीय जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन हुए दो मैच में दर्शकों को शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। चौके और छक्कों की बारिश से दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन



उद्घाटन मैच कतकौली व केशवपुर के बीच खेला गया। कतकौली टीम के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित आठ ओवर में कतकौली के खिलाड़ी 110 रन बनाकर आउट हो गए। केशवपुर टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच केशवपुर टीम के कप्तान रोहित को मिला। रोहित ने 34 गेंद पर सात छक्के व चार चौके की मदद से 81 रन बनाए।


दूसरा मैच अग्रेसर व दहियांवा टीम के बीच खेला गया। अग्रेसर टीम के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित आठ ओवर में टीम ने पांच विकेट खोकर 136 रन बनाए। दहियांवा की टीम आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी। अग्रेसर के राहुल ने 12 छक्के व एक चौके की मदद से 94 रन बनाए। इस मौके पर आयोजक रीशू पांडेय, राम सागर तिवारी, पोनी दूबे, सौरभ सिंह, राहुल ओझा, शोएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें