फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुबह घना कोहरा, धीरे चले वाहन

Sat, 03 Jan 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के सुंदरपुर में शुक्रवार सुबह छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नववर्ष के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह कोहरे की चादर तनी रही। पारा गिरने से बढ़ी गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। वहीं घने कोहरे के बीच सड़कों पर वाहन रेंगने को मजबूर हुए। ऊनी कपड़े पहनने के बावजूद भी जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 18 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि अभी कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान सामान्य से कम रहने और पछुआ हवा चलने की संभावना है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र ने बताया कि कोहरा और पाला पड़ने से आलू संग तिलहनी और दलहनी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। बताया कि खेतों में नमी बनाए रखें। पाला से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें