फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायत को आवंटित राशि से परिषदीय स्कूलों को सुविधा से लैस करने के लिए संचालित कायाकल्प योजना की समीक्षा सीडीओ ने अफसरों के साथ की। बैठक में सीडीओ ने निर्धारित 14 बिन्दुओं पर स्कूल में सुविधा मुहैया करते हुए प्रेरणा एप पर पूर्व में करवाए गए कार्यों की सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने कायाकल्प योजना में लापरवाही व स्कूलों में सुविधाओं और संसाधनों की कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्राथमिक स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधा से लैस करते हुए बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कायाकल्प योजना शुरू की गई है। योजना की प्रगति सुनिश्चित करने तथा समय से स्कूलों के भवन की मरम्मत कर उसे आकर्षक बनाने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने विकास भवन में बुधवार देर शाम अफसरों के साथ बैठक की। इसमें शैक्षिक सत्र 2017-18, 2018-19 तथा 2019-20 में योजना के तहत चयनित स्कूलों में कराए गए कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान कमियां मिलने पर सीडीओ ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
सीडीओ ने अफसरों को ग्राम पंचायत को आवंटित राशि से संचालित परिषदीय स्कूलों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, प्रसाधन, हैंडवॉश, कक्षा-कक्ष की फर्श का टाइलीकरण, रंगाई-पुताई तथा वायरिंग समेत अन्य व्यवस्था मानक के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा। सीडीओ ने पूर्व में योजना के तहत चयनित स्कूलों में कराए गए कार्यों की सूचना प्रेरणा एप पर डाउनलोड करने का निर्देश देते हुए स्कूलों का कायाकल्प नहीं होने तथा बच्चों को सुविधा युक्त माहौल में शिक्षित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र के साथ एक्सईएन जल निगम व सभी खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें