गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार व बचाव कार्य को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने कोविड केयर सेंटर में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम गठित 593 सर्विलांस टीम को होम आइसोलेट मरीजों की नियमित निगरानी करने तथा चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने संक्रमितों से फोन पर बात कर उनकी परेशानी जानते हुए मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी। डीएम ने कोविड से संबंधी मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासन के निर्देश पर जांच का दायरा बढ़ाते हुए डीएम अरुण कुमार प्रतिदिन संक्रमितों के इलाज व निगरानी की व्यवस्था का परीक्षण करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने सीएमओ कार्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर में अफसरों के साथ बैठक की।
बैठक में डीएम ने जिले में गठित 593 सर्विलांस टीमों व आरआरटी टीम को डोर टू डोर सर्वे कर होमआइसोलेट मरीजों की तो चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती मरीजों के खाने पीने की गुणवत्ता कायम रखते हुए इलाज करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम ने फोन पर कई संक्रमितों से बात कर इलाज व सुविधाओं की हकीकत परखते हुए जिम्मेदारों को कोविड से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव व एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्या समेत सभी केयर सेंटर के अफसर व कर्मी मौजूद रहे।